पंजाब में बिजली ₹ 3 रुपए सस्ती।
CM ने किया बिजली दरों में कटौती का ऐलान पंजाब में बिजली 3 रुपए सस्ती ; 100 यूनिट तक बिजली का रेट 4.19 पैसे से घटकर 1.19 रुपए रह जाएगा। पंजाब में कुल 72 लाख उपभोक्ता हैं। इस कटोती से 95% उपभोक्ताओं को लाभ होगा। केवल 5% लोग ही इसके दायरे में नहीं आएंगे। सीएम चन्नी ने कहा , ‘ हम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में तीन रुपये प्रति यूनिट की कमी कर रहे हैं.’ 100 से 300 यूनिट तक 4 रुपये प्रति यूनिट की दर से चार्ज होगा , जो पहले 7 रुपये प्रति यूनिट था. इसके अलावा 300 यूनिट से ज्यादा होने पर 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से चार्ज होगा.