झारखंड के अंशुमन एक्टर बनने मुंबई पहुचे, नही मिली सफलता तो बन गए लेखक।
झारखंड के अंशुमन एक्टर बनने मुंबई पहुचे , नही मिली सफलता तो बन गए लेखक। हम सबको ही पता है , हर छोटे या बड़े शहर के लड़का लड़की का सपना होता है मुंबई जाकर एक्टर बनने का। इसी तरह झारखंड के अंशुमन का भी यही सपना था। इस सपने को पूरा करने के लिए अंशुमन ने झारखंड के ही एक एक्टिंग स्कूल में एक्टिंग का एक शॉर्ट टर्म कोर्स किया था। उस कोर्स को पूरा करने से पहले उन्होंने अपनों पढ़ाई पूरी कर ली थी। जिसके बाद वो मुंबई चले गए। नही मिली मुंबई में सफलता मुंबई में अपनी किस्मत को आजमाने आए अंशुमन ने 3 साल खूब मेहनत की। हर जगह जा जा कर ऑडिशन दिए। उन्होंने बाद में बताया कि उनके उन 3 साल में कोई ऐसा दिन नहीं था जब उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर के ऑफिस के चक्कर नही लगाए हो। अंशुमन ने बाद में बताया कि ऐसा करने वालें वो अकेले नहीं थे ऐसे और भी अनगिनत लोग रोज इस मायानगरी में यही करते ह...