तीन साल की मेहनत के बाद युट्युबर भुवन बाम की मेहनत रंग लाई
तीन साल की मेहनत के बाद युट्युबर भुवन बाम की मेहनत रंग लाई मशहुर युट्युबर भुवन बाम ने अपनी पहली वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’ लाँच कर दी है। इसका पहला एपीसोड बुमन बाम के युट्युब चैनल ‘बीबी की वाइन्स’ पर जारी हो गया है। मात्र 9 घंटे में इस एपीसोड पर 10 मिलियन व्यूज आए गए थे। युट्युब पर यह नंबर 1 पर ट्रैंड कर रहा था। इस एपिसोड ने भुवन बाम के चैनल बीबी की वाइन्स के अब तक के सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक इस एपिसोड पर 30 लाख लाइक्स हो चुकें हैं। भुवन बाम इस वेबसीरीज पर पिछले 3 साल से काम रहे थे, इस वेब सीरीज में भुवन बाम ने 10 रोल निभाएं है, जैसे वो अपनी युट्युब विडियो में दिखते हैं। भुवन बाम ने इस वेब सीरीज के कहानी, डायलाॅग, और गाने खुद लिखे हैं। इस वेब सीरीज में तीन गाने है। यह वेब सीरीज का प्रत्येक एपिसोड हर गुरूवार को दोपहर 2 बजे आएगा। ‘ढिंढोरा’ वेब सीरीज एक आम आदमी ‘बबलू’ की साधारण जिंदगी की कहानी है जो एक डिपार्टमेंट में क्लर्क का काम करता है। उसका बोस उसकी सेलेरी कम कर देता है और अचानक से उसकी लौटरी लग जाती है। फिर अचानक से उसकी जिंदगी बदल जाती है। भु...