Elon Musk ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल: 2024 तक करेंगे काम
Elon Musk ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल: 2024 तक करेंगे काम Twitter के नए बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर में Tesla और SpaceX के फाउंडर Elon Musk शामिल होने वाले है। जब से पता चला है कि ट्विटर में मस्क की 9% हिस्सेदारी है, तब फ़िर मंगलवार को ट्विटर ने इसकी जानकारी लोगो के साथ साँझा की। मस्क क्लास II डायरेक्टर के रूप में 2024 की स्टॉकहोल्डर्स की एनुअल मीटिंग तक बने रह सकते हैं। जैसे ही यह खबर प्रकाशित हुई, तबसे ट्विटर के शेयरों में लगातार तेजी आती जा रही है। कई हफ्तो की बातचीत के बाद लिया यह फैसला इस बात की पुष्टि ट्विटर के CEO Prag Agrawal Tweet के माध्यम से की। उनका कहना है कि 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम एलन मस्क को अपने बोर्ड में अपॉइंट करने जा रहे हैं। इन हफ्तो में हमारी एलन के साथ जो बातचीत हुई, उससे यह ब...