Facebook changes company name to META
Facebook कंपनी का नाम अब से META होगा। Facebook के CEO मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को ऑकलैंड में आयोजित कंपनी के Connect Event में घोषणा की कि कंपनी का नया नाम अब से META होगा । बहुत लंबे समय से Facebook के नाम को बदलने की चर्चा चल रही थी ।
मार्क जुकरबर्ग ने कहा, “हम एक ऐसी Company हैं जो लोगों को आपस में जोड़ने के लिए Technology बनाती है. मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि वह ‘मेटावर्स’ के लिए अपने कंपनी को बढ़ाने के लिए 10 Billion Dollars से अधिक खर्च करेगा जुकरबर्ग ने गुरुवार को कहा कि वह फेसबुक को Meta के रूप में Rebrand करेंगे। अब हमारे लिए फेसबुक फर्स्ट की जगह मेटावर्स फर्स्ट होगा। मार्क जुकरबर्ग Facebook को एकदम अलग पहचान देना चाहते हैं, एक ऐसी जहां Facebook को सिर्फ एक Social Media Platform के तौर पर ना देखा जाए. अब उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए Facebook का नाम बदल META किया गया है।कंपनी के शेयरों में एक दिसंबर से FB की बजाय MVRS (मेटा प्लेटफॉर्म इंक) सिंबल से ट्रेडिंग शुरू होगी। जुकरबर्ग ने कहा कि मेटा ग्रीक शब्द 'बियॉन्ड' से आया है। यह दुनिया में कंपनी का बेहतरीन प्रतिनिधित्व करता है। हमारी कंपनी ऐसी है जो लोगों को जोड़ने के लिए टेक्नोलॉजी बनाती है। इस बदलाव का मकसद फेसबुक को मेटावर्स कंपनी के तौर पर पेश करना है। इसके बाद फेसबुक का मुख्य सोशल ऐप नए ब्रांड नेम के अंब्रेला में मौजूद होगा।
जुकरबर्ग ने बताया कि इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप सहित कंपनी के दूसरे ऐप और सर्विस नए बेसिक स्ट्रक्चर में ही काम करेंगे। यह री-ब्रांडिंग वैसी ही होगी, जैसा गूगल ने अल्फाबेट नाम से ओरिजनल स्ट्रक्चर सेट करने के लिए किया था। हालांकि अल्फाबेट की तर्ज पर फेसबुक कॉरपोरेट री-स्ट्रक्चरिंग नहीं करेगी। कंपनी ने कहा है कि हमारी फाइनेंशियल रिपोर्टिंग दो सेगमेंट- रियलिटी लैब्स और फैमिली ऑफ ऐप्स में बंट जाएगी।
आपको बता दें कि Facebook के Daily Active Users 1.93 Billion तक पहुंच गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6 % या 110 Million अधिक हैं, जबकि महीनों के Active Users में पिछले वर्ष की तुलना में 170 Million या 6% की वृद्धि हुई है. Facebook वर्तमान में 68,177 लोगों को रोजगार दे रहा है जो साल-दर-साल 20 प्रतिशत की वृद्धि है. फेसबुक ने इस महीने की शुरुआत में सोशल नेटवर्क को मेटावर्स बनाने में मदद करने के लिए 10,000 लोगों को काम पर रखने की घोषणा की. इस नए मेटावर्स में फेसबुक वर्चुअल एंड ऑगमेंटेड रियल्टी (VR/AR) का इस्तेमाल करके एक नया Virtual Experience का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही है.
Comments
Post a Comment