कैसे Squid Game बना नेटफ्लिक्स का नंबर 1 शो?
17 सितंबर को रिलीज हुआ Squid Game नेटफ्लिक्स का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बना चुका है। यह वेब सीरीज फिल्म डायरेक्टर Hwang Dong-hyuk के निर्देशन में बनी है। इस वेब सीरीज की कहानी कर्ज में डूबे 456 लोगों के बीच एक गेम कंपटीशन की कहानी दिखाती है. ये सभी लोग कर्ज से निकलने के लिए एक खतरनाक गेम का हिस्सा बनते हैं जिसमें उन्हें बच्चों के कुछ खेल खेलने हैं. अगर कोई खेल को जीत जाता है तो उसे 45.6 बिलियन साउथ कोरियन वॉन मिलेंगे. लेकिन जिस खेल को ये लोग बच्चों का खेल समझ रहे हैं, उसमे एक बहुत बड़ा ट्विस्ट है, ट्विस्ट यह है की अगर कोई खिलाड़ी खेल के बीच में आउट हो जाता है तो उसे मार दिया जाता है। और अंत में एक ही व्यक्ति जीतेगा। इस पूरे शो के गेम को खेलाने वालों के चहरे ढेंके होते है। यह वेबसरीज हिंदी, अंग्रेजी और कोरियन भाषा में उपलब्ध है। इस शो में भारत के अनुपम त्रिपाठी ने पाकिस्तानी नागरिक का किरदार निभाया है।
Comments
Post a Comment