भारतीय शहरों में हो गई 5G की शुरुआत।
4G के बाद भारत ने टेक्नोलॉजी की तरफ तेजी से कदम बढ़ाते हुआ 5G के सफल परिक्षण के बाद आम जनता के लिये 5G की सेवाएं टेलीकॉम कंपनियों ने अगले साल से शुरु करने का निर्णय ले लिया है। 2021 के शुरुवात में ही एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया कंपनियो न इसका सफलता पूर्वक परिक्षण कर लिया था।
बता दे की 5G की सेवाएं देने के लिए लगने वाले उपकरण इस बार किसी विदेशी कंपनी से न मँगाकर रिलायंस ने मेड इन इंडिया के तहत खुद ही निर्माण करने का फैसला लिया है जिसका सीधा फायदा भारत को मिलेगा और भविष्य में अन्य देश भी भारत से 5G के उपकरण आयात करवा सकेंगे।
किन-किन शहरों में मिल सकेगी 5G सेवाएं
भारती टेलीकॉम इनफार्मेशन के मुताबिक अगले साल कुछ चुनिंदा मेट्रो शहरो में 5G सेवाएं शुरू हो जाएगी। इन शहरों में अहमदाबाद, दिल्ली, गांधीनगर, कोलकत्ता, गुरुग्राम, बेंगलोर, चेन्नई, मुम्बई, चंडीगढ़, जामनगर, लखनऊ, पुणे और हैदराबाद शामिल हैं। अगर आप इन शहरों में रहते है तो जल्द 5G तेज इन्टरनेट की सेवा ले पाएंगे हलाकि इसके लिए उपभोगता को अपनी सिम या मोबाइल अपग्रेड करना होगा या नहीं इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
5G के आने से कैसे बदलेंगी जिंदगी
5G के फ़ास्ट इन्टरनेट के आने से आम लोगो की जिंदगी काफि हद तक बदल जाएगी। लोगो का फिर नेट का इस्तेमाल सिर्फ वीडियो देखने या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग तक ही सिमित नहीं रह जाएगा। 5G के आने से टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बहुत हद तक बढ़ जाएगा और लोग इसे सिर्फ अपने एक निर्देश या इशारे से नियंत्रित कर पाएंगे जैसे वाशिंग मशीन को अपने आप पता चल जायेगा की कपड़े कब धोने है इसके लिए किसी के द्वारा उसे चालू बंद करने की जरुरत नहीं पड़ेगी, लाइट, ए.सी., पंखों को बोलकर बंद चालू किया जा सकेगा, इंटरव्यू के लिए बोर्ड की जरुरत नहीं पड़ेगी बल्कि कंप्यूटर-मोबाइल द्वारा अपने आप कुछ पैमानों के माध्यम से कैंडिडेट को चुना जा सकेगा।
अभी 4G की स्पीड तेज न होने से कार-रोबोट को तुरंत आदेश का पालन नहीं करवाया जा सकता जिसके कारण दुर्घटना की आशंका रहती है पर 5G की तेज स्पीड के कारण गाड़ियों, रोबोट आदि को बोलकर निर्देश दिया जा सकेगा, बिना ड्राइवर वाली हाई स्पीड ट्रेनों का मार्ग आसान हो जाएगा और पैसो का आदान-प्रदान बहुत ही सहज हो जाएगा। ऐसे कई बदलाव आम जिंदगी को काफी हद तक बदल देंगे।
Written by : Ankit Gehlot
Presented by : Hinditakniki
Comments
Post a Comment