अब नहीं देना पड़ेगा फॉर्म भरने पर पैसा, जाने राजस्थान सरकार की स्कीम।


हम सब जानते है कि भारत में कितनी बेरोजगारी है और युवाओं में सरकारी नौकरी पानी की कितनी होड़ है इसी वजह से एक हज़ार पद के लिए एक लाख से भी ज्यादा युवा आवेदन करते है। 

एक बेरोजगार युवा एक साथ कई सारी नौकरियों के लिए आवेदन करता है ताकि किसी में तो उसका चयन हो जाए। ऐसे में हर फार्म के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क देना पड़ता है जिसके कारण एक बेरोजगार युवा पर अत्यधिक बोझ पड़ता है। कई बार तो आवेदन शुल्क 500 या 1000 तक भी चला जाता है जिस कारण ज्यादातर युवा फॉर्म भरने से परहेज़ रखना ही बेहतर समझते है।

पर अब राजस्थान सरकार अपने नागरिकों को इससे कुछ राहत देना चाहती है इस कारण राज्य सरकार ने युवाओं को मिलने वाले भत्तो में बढ़ोतरी की है ताकि गरीब बेरोजगार युवाओं को आवेदन शुल्क का भार खुद से न उठाना पड़े।


पहले राजस्थान सरकार बेरोजगार युवाओं को 650 रुपये और बेरोजगार युवतियों को 750 रुपये भत्ते के रूप में दिया करती थी जो अब 'राजस्थान बेरोजगार भत्ता योजना 2021' के तहत बेरोजगार युवाओं को 3000 रुपये और बेरोजगार युवतियों को 3500 रूपये भत्ते के रूप में प्रतिमाह दिए जा रहे है ताकि सरकारी नोकरी की तैयारी कर रहे युवा को अत्यधिक आवेदन शुल्क खुद से न देना पड़े।

आवेदन शुल्क पाने वाले बेरोजगार लाभार्थीयो को कुछ शर्तो के अंतर्गत ही ये भत्ता दिया जा सकता है जैसे -

* लाभार्थी के परिवार की कुल आय 3 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

*  लाभार्थी को कम से कम स्नातन (ग्रेजुएट) होना चाहिए।

* लाभार्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।

* आवेदक को पहले किसी भी अन्य भत्ते का लाभ न मिला हो।

* आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होना चाहिए।

* परिवार में किसी एक सदस्य का कम से कम एक बैंक खाता होना चाहिए।


बेरोजगार भत्ता पाने के इच्छुक को किसी भी ई-मित्र पर राजस्थान सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा या दिए गए लिंक पर क्लिक करे-

http://employment.livelihoods.rajasthan.gov.in/website/

बेरोजगार भत्ता दो साल तक दिया जायेगा। लाभार्थी इसके लिए दोबारा आवेदन नहीं कर सकता। लाभार्थी की नोकरी लगने के बाद भत्ता बंद कर दिया जायेगा इसके लिए समय समय पर लाभार्थी का संज्ञान भी लिया जा सकता है। इसलिए राजस्थान के बेरोजगार युवा तुरंत आवेदन करे और लाभ पाए। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट चेक करे।


Comments

Popular posts from this blog

Blue Dart Special Shipper Edl Delvery Explained.

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की मेरिट लिस्ट जारी {CM ANUPRATI COCHING YOJNA CUT-OFF RELEASE} यहां देखें👉🏻

Garlic Health benefits in Hindi / जाने लहसुन के फायदे