SSO ID से किए जा सकेंगे आवेदन: स्कॉलरशिप
कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से गवर्नमेंट, प्राइवेट कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप एवं स्कूटी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 जनवरी से शुरू होंगे। काॅलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से इस संबंध में डेट शीट्स जारी कर दी है। 15 फरवरी को पोर्टल बंद हाेने की की अंतिम तिथि है। स्टूडेंट्स कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन संबंधित प्रोसेस की विजिट कर सकते हैं। आयुक्तालय की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार 3 जनवरी से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना, विधवा, परित्यक्ता मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना।
देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना, काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के आवेदन भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन विभाग की वेबसाइट पर एसएसओ आईडी से लॉग-इन सिटीजन साेशल मीडिया स्कॉलरशिप प्लेटफाॅर्म पर किया जा सकता है।
जिन स्टूडेंट्स को उनके यूनिवर्सिटी, कॉलेज स्कॉलरशिप पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं वे अपने कॉलेज यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अथवा प्रिंसिपल से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन अपडेट कराएं।
जिन कॉलेजाें द्वारा यूनिवर्सिटी द्वारा अभी तक पोर्टल रजिस्ट्रेशन अपडेशन नहीं किया है। वे जल्दी इस प्रोसेस को पूरा करें। इसके अभाव में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में अध्ययनरत स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकेंगे। इसकी सभी जिम्मेदारी संबंधित यूनिवर्सिटी कॉलेज की होगी।
श्री कृष्णा ईमित्र सेवा केन्द्र - मांगरोल
📲 *7742 810 810* *, 9079024045*
Comments
Post a Comment