राजस्थान में ई-मित्र खोलकर कमाइए लाखो रुपए, सरकार दे रही ये फायदे


अगर आप एक बेरोजगार है और आपको थोडा बहुत भी कंप्यूटर आता है तो आप ई-मित्र खोलकर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हो। राजस्थान सरकार अपने राज्य में ई-मित्र खोलने वालो का सर्पोट कर रही है इसी के मद्देनजर राजस्थान सरकारे ई-मित्र नाम से अपना खुद का ई-पोर्टल चला रही है जहाँ आसानी से ई-मित्र की सेवाँए ली जा सकती है। अगर आप राजस्थान में ई-मित्र खोलने के इच्छुक है तो आपके पास एक बहुत अच्छा अवसर है।


कौन खोल सकता है ई-मित्र

राजस्थान के नागरिक जो राजस्थान में ई-मित्र खोलना चाहते है, जिन्होने किसी भी मान्य शिक्षा बोर्ड से 50 प्रतिशत के साथ 12वी पास की हो, जिनको कंप्यूटर और इंटरनेट का काम आता हो और थोडी बहुत टाईपिंग भी आती हो (अगर जाहे तो राजस्थान सरकार द्वारा ई-मित्र का काम सिखा भी जा सकता है) तो आप ई-मित्र खोलने के योग्य माने जाएगें पर इसके लिए आपको थोडा निवेश भी करना पडेगा ताकि जरुरी उपकरण खरीदे जा सके। आपके पास ई-मित्र के लिए अपने क्षेत्र में प्रयाप्त जगह भी होनी चाहिए (जैसे कोई छोटा कमरा, दुकान या केबिन)।


कौन-कौन से उपकरण की पडती है जरुरत

अगर ई-मित्र खोलना चाहते हो तो आपके पास एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर, डेस्क टबल, बायोमेट्रि फिंगरप्रिंट स्केनर, इंटरनेट कनेक्शन, लेमिनेशन मशिन आदि इसके अलावा जैसे-जैसे काम बढ़ेगा, वैसे-वैसे आप को संबधित सामान खरीदने की जरुरत पड़ सकती है।



ई-मित्र शुरु करने के लिए जरुरी दस्तावेज

10वी या 12वी की मार्कशिट, आधान कार्ड, पैन कार्ड, भामाशाह या जनआधार कार्ड, बैंक पासबुक, मूल निवास, पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र, 100 रुपए के स्टाम्प पेपर और पासपोर्ट साइज फोटो।


ई-मित्र के काम

आम लोगो की सुविधा हेतु कई सारे काम ई-मित्र पर किए जाते है जैसे फोटो कापी, लेमिनेशन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जनआधार कार्ड आदि बनवाना, बैंक से संबधित जानकारी देना, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र आदि निकलवाना या बनाना, बिझली पानी आदि के बिल भरना, इंटरनेट संबधि काम, फार्म आदि भरना, लोगो को सरकारी योजनाओ की जानकारी देना आदि कई सारे रोजमर्रा के जरुरी काम शामिल है।


ई-मित्र खालने के फायदे

अगर आप अपना खुद का ई-मित्र खोलते है तो आप इससे अच्छी खासी कमाई भी कर सकते है हालाकि कमाई काम पर निर्भर करती है जितना आप काम करेंगे उतनी कमाई होगी, आप महिने के 25000 से 60000 तक की कमाई की अपेक्षा कर सकते है इसके साथ ही आपको कई सरकारी योजनाओ का सिधा लाभ मिलता है। बिल आदि भरने के भी आपको 2-3 रुपए हर बिल के ऊपर अलग से कमा सकते है। ई-मित्र का काम सिखे होने से आपको आसानी से किसी भी सरकारी या प्राइवेट स्तर पर नौकरी मिल जाती है। आपके अपने क्षेत्र के लोगो से सिधे जुडने का मौका मिलता है जिससे आप किसी भी क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोड सकते है और नेटवर्क का फायदा उठा सकते है। काम पुरा करने का कोई टार्गेट या दबाव नही रहता। आप जँहा चाहे वहा अपना आफिस सेट कर सकते हो। 

अधिक जानकारी के लिए राजस्थान सरकार की आफिशियल वेबसाइट पर विजिट करे।


Written by : Ankit Gehlot

Presented by : TaknikiHindi

Comments

Popular posts from this blog

Blue Dart Special Shipper Edl Delvery Explained.

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की मेरिट लिस्ट जारी {CM ANUPRATI COCHING YOJNA CUT-OFF RELEASE} यहां देखें👉🏻

Garlic Health benefits in Hindi / जाने लहसुन के फायदे