किस उम्र में करानी चाहिए कौनसी जाँच जान लीजिए ताकि अपनी सेहत के लिए और बेहतर काम कर पाओ।

हम सभी लोग सेहतमंद और तंदरुस्त रहना चाहते है और अपनी सेहत के लिए कई सारे उपाय करते रहते है पर ज्यादातर लोग अपनी बीमारी का सही से पता नहीं लगा पाते और ऐरे गेरे उपाय करने से अपना और ज्यादा नुकसान करते है। 

अपनी बीमारी का सही पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका है जाँच या टेस्ट जिसके माध्यम से आप अपनी बीमारी का सटीक पता लगा सकते है। यह भी जान लेना जरुरी है कि किस उम्र में कैनसा टेस्ट करवाना चाहिए, तो आइए हम कुछ ऐसे जरुरी टेस्ट देखते है जिसे आप अपने पास के किसी भी क्लिनीक में करा सकते है और उसके हिसाब से अपनी सेहत पर और ज्यादा अच्छे से ध्यान दे सकते है।




20-30 वर्ष

ब्लड प्रेशर, कद और वजन की जाँच, एचपीवी टेस्ट

क्योकि एचपीवी को ह्यूमन पापिलोमावायरस कहने है। कुछ विशेष प्रकार के एचपीवी महिलाओं में कैंसर का खतरा बढ़ाते है। इसकी शुरुआत 20 की उम्र से हो जाती है।


31-40 वर्ष

बीपी, डायबिटिज, थायराइड, कोलेस्ट्रोल और हृदय संबंधि जाँच

क्योकि डब्ल्यूएचओं के अनुसार 22 प्रतिशत महिलाओं की मौत हार्ट अटेक से होती है। इसके लिए ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जैसे कारक जिम्मेदार है।


41-50 वर्ष

हृदय संबंधि जाँच, प्रोस्टेट कैंसर, स्किन कैंसर, आंख व दांतो की जाँच

क्योकि पुरुष में 40 की उम्र के बाद प्रोस्टेट ग्रंथि में वृद्धि शुरु हो जाती है। इसे प्रोस्टेटिक हाइपर प्लेसिया कहते है।




51-65 वर्ष

स्टूल टेस्ट, मेमोग्राम, ऑस्यिपोरोसिस, डिप्रेशन की जाँच

क्योकि कोलन कैंसर (आंत के कैंसर) के 90 प्रतिशत मामले 50 की उम्र के बाद मिलते है। हडियो का क्षरण भी शुरु हो जाता है। मेमोग्राम से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का पता चलता है।


65 वर्ष से  अधिक

आखों, कानों और शारीरिक असंतुलन की जाँच

क्योकि इस उम्र के बाद इम्यूनीटि तेजी से घटती है। नजर और सुनने की क्षमता कम हो जाती है। शरीर का  संतुलन बिघडने लगता है।



इन टेस्ट का परिणाम जो आए आपको घबराना नहीं है ना ही अपने हिसाब से दवाई आदि शुरु करनी है बेहतर यही होगा कि आप किसी अच्छो डॉक्टर की सलाह ले।



Written by : Ankit Gehlot

Presented by : Hindi Takniki


Comments

Post a Comment