Utkarsh Classes कैसे बना इतना सफल EdTech स्टार्टअप,
Utkarsh Classes : Description
Utkarsh Classes शिक्षा के प्रति समर्पित एक कोचिंग संस्थान है जिसकी स्थापना श्री ओम प्रकाश गहलोत और उनके सुपुत्र श्री निर्मल गहलोत द्वारा 13 सितंबर 2002 को जोधपुर शहर से ऑफलाइन की गई थी। शुरुआत कुछ चुनिंदा छात्रो से हुई थी पर समय के साथ-साथ यह संस्थान सभी मापदंडो पर खरा उतरता गया और कई छात्र इस संस्थान से जुडते चले गए। छात्रो के बढ़ते विश्वास को देखकर श्री निर्मल गहलोत ने जोधपुर में ही इसकी दूसरी शाखा शुरू की।
संस्थान की माँग और डिजिटल दुनिया की बढ़ती पहुँच को देखते हुए उत्कर्ष क्लासेज ने युटयूब पर अपना चैनल शुरू करके छात्रो को मुफ्त में घर बैठे शिक्षा प्रदान की जहाँ पढ़ाने के सरल तरीके को काफी लोगो ने पसंद किया और जोधपुर के बाद पूरे भारत से छात्र जुड़ते चले गए। आज युटयूब पर उत्कर्ष से 9 मिलियन से भी ज्यादा छात्र जुडे हुए है और 5 मिलियन से ज्यादा बार उत्कर्ष ऐप डाउनलोड किया जा चुका है। उत्कर्ष क्लासेज से पढ़कर कई छात्रो ने राज्य और केन्द्र सरकार में अच्छी नौकरी पाई है और कई सारे राष्ट्रीय स्तर के अफसर निकले है। इतनी जल्दी इतनी सफलता पाने वाला यह राजस्थान का एकमात्र स्टार्टअप है। उत्कर्ष क्लासेज के नाम कई सारे रिकार्ड भी है जो उसे दुसरे संस्थानो से अलग बनाता है।
Utkarsh Classes द्वारा कई सारी प्रतियोगिता परीक्षाओ की तैयारी कराई जाती है जैसे UPSC, RPSC, RJS, Railway, School Lecturer, Bank, SSC, REET, CTET, Patwar, Constable, High Court, ACF, SI, Gram Sevak, Librarian, Jr. Accountant, Railway, Neet, Jee, Defence आदि। छात्र यँहा सबसे बेहतरीन शिक्षको के नेत्रत्व में पढ़ाई करते है जो हर समय छात्र की मदद के लिए तैयार रहते है। इस संस्थान से काफी बेहतरीन अनुभवी शिक्षक जुड़े हुए है और एक पुरी टीम इसके पीछे काम करती है यानी पढ़ाई के साथ-साथ यह संस्थान कई लोगो को रोजगार भी प्रदान करता है।
कोई भी छात्र जिसके पास एक फोन और इंटरनेट उप्लब्ध है वह Utkarsh Classes से जुड सकता है। उत्कर्ष क्लासेज के छात्रो को यहाँ पढ़ाई के अलावा और भी कई फायदे मिलते है। Utkarsh Classesसे हर छात्र सन्तुष्ट और खुश होकर ही निकला है। कई छात्र नौकरी लगने के बाद अपने शिक्षको को धन्यवाद देने उत्कर्ष क्लासेज आते है, इसका अंदाजा उत्कर्ष ऐप या यूटयूब चैनल पर छात्रो के रिव्यू से लगाया जा सकता है।
Utkarsh Classes की यात्रा यहीं समाप्त नहीं होती है। उत्कर्ष का मानना है कि व्यक्ति का सिर्फ शैक्षणिक विकास ही पर्याप्त नहीं है बल्कि व्यक्तिगत विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है इसी के मद्दे नजर रखते हुए उत्कर्ष ने “सर्वागीण उत्कर्ष” नामक कार्यक्रम की शुरुवात की है जँहा मोटिवेशन, योग, गीत-संगीत, कविता मंचन से संबंधित गतिविधियाँ संचालित होती है।
उत्कर्ष क्लासेज की विकास यात्रा
ऽ 13 सितंबर 2002 को इसकी स्थापना की गई।
ऽ जून 2017 में इसने अपना यूट्यूब चैनल बनाया।
ऽ मई 2019 में जयपुर और दिल्ली में भी इसकी शाखा शुरु हुई।
ऽ 13 मार्च को NEET-JEE कोर्सेस की शुरुआत हुई।
ऽ 13 सितंबर 2020 को ऑनलाइन स्कूल कोर्सेस की शुरुआत हुई।
ऽ नवंबर 2020 को ही प्रयागराज ब्रांच की शुरुआत हुई।
ऽ 13 अगस्त 2021 को जयपुर में ऑफलाइन कोचिंग की शुरुआत हुई।
ऽ 1 जनवरी 2022 को उत्कर्ष के नाम लाइव वाचिंग वल्ड रिकार्ड बना
उत्कर्ष क्लासेज ऑफलाइन बैच में ही क्यो प्रवेश ले?
विख्यात, अनुभवी और विषय विशेषज्ञ की स्थाई टीम छात्रो के लिए हमेंशा तैयार रहती है।
डिजिटल बोर्ड (4K इंटरेक्टिव पैनल) के माध्यम से प्रभावशाली अध्यापन।
डिजिटल बोर्ड पर शिक्षक द्वारा हस्तलिखित कंटेंट की पीडीएफ विद्यार्थियों को उपल्बध करवाई जाती है।
प्रत्येक विषय के प्रिंटेड नोट्स व महत्वपूर्ण प्रश्रोत्तरो का संग्रह प्रदान किया जाता है।
प्रत्येक क्लास पर आधारित रोजाना अभ्यास हेतु MCQ व नियमित मेमोरी डेवलपमेंट टेस्ट।
वास्तविक परीक्षा जैसे माहौल में OMR शीट पर साप्ताहिक टेस्ट व टॅापर्स को पारितोषित।
सम्पूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित मॉडल टेस्ट पेपर सीरीज व विगत वर्षो के प्रश्न प्रत्रों का हल।
परीक्षा से कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन टेस्ट सीरीज व रिविजन कोर्स।
विद्यार्थियों को सूचना देने व फीडबैक लेने के लिए अलग से “उत्कर्ष का विद्यार्थी ऐप”।
ऑफलाइन बैच में स्वयं की क्लास का रिकॉर्डिंग वाला ऑनलाइन कोर्स फ्री।
----------------------------------------------------------------------------- संस्थापक परिचय
नाम - निर्मल गहलोत
पिता का नाम - श्री ओम प्रकाश गहलोत (सेवानिवृत प्राध्यापक व वरिष्ठ समाजसेवी)
माता का नाम - श्रीमती भंवरी देवी (ग्रहणी)
जन्मतिथि - 13.08.1978
जन्म स्थली - जोधपुर
शिक्षा - 1. वर्ष 1998 में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी के साथ बी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण।
2. वर्ष 2001 में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी के साथ एम.ए. (हिन्दी) परीक्षा उत्तीर्ण।
दूरभाष - 09829029511, 09314425184
ई मेल - jay1857@gmail.com
फेसबुक - www.facebook.com/nirmal.utkarsh
वेबसाइट - www.utkarshjodhpur.com
पता - चाँदपोल के बाहर, गौर, रामदेवजी की गली, जोधपुर (राजस्थान)
व्यावासयिक कार्य - कक्षा 12 के बाद ही स्नातक शिक्षा प्राईवेट करते हुए आदर्श विद्या मंदिर में अध्यापन कार्य प्रारंभ किया।
- 13 सितंबर 2002 को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए उत्कर्ष संस्थान की नींव रखी जो वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षण में राजस्थान का अग्रणी संस्थान है।
उपलब्धिया - 21 नवंबर 2021 को इंटरनेश्नल इंटर्नशिप युनिवर्सिटी द्वारा निर्मल जी को डिजिटल शिक्षा में विशेष योग्यदान के लिए डॉक्टर की उपाधि प्रदान की गई।
समाजिक कार्य
- जोधपुर की लगभग सभी स्वयंसेवी संस्थानों में तप-मन-धन से सहयोग।
- विकलांगो की सहायता करने वाले प्रमुख संगठन-राजस्थान विकलांग समिति के 8 वर्षो से अध्यक्ष।
- वृद्धजनों व बाल कल्याण हेतु कार्यरत अग्रणी संस्थान “रेस्पेक्ट इण्डिया” के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
- कई दृष्टिहीन व विकलांग विद्यार्थीयो का विशिष्ट मार्गदर्शन कर उन्हें RAS जैसी परीक्षाओं का टॉपर बनाया (श्री आकाशदीप अरोड़ा-2008 RAS में 12वीं रैंक)। उत्कर्ष के ही एक दृष्टिहीन विद्यार्थी श्री अरविंद जाशी 2003 में NET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पहले दृष्टिहीन छात्र बने। उत्कर्ष के इस कार्य को देश-दुनिया की मीडिया की भरपुर दाद मिली।
- विकलांगो के उत्साहवर्द्धन हेतु कई कार्यक्रमो का आयोजन किया। प्रसिद्ध अभिनेता व भाजपा सांसद श्री मनोज तिवारी ने भी ऐसे कार्यक्रमों में शिरकत की।
- विकलांगो, निःशक्तजनों, दृष्टिहीनों व बुजुर्गों की समय-समय पर बिना किसी अपेक्षा के मदद की।
- पाकिस्तान से आए हिन्दू शरणार्थियों को आर्थिक व शैक्षणिक सहायता पहुंचायी।
- प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर विकलांगों की खेलकुद प्रतियोगिताओं का विशिष्ट आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न किया।
- हमारी प्राचीन परम्पराओं व मूल्यों को जीवित रखने हेतु भारतीय नववर्ष का महत्व बताने व धुमधाम से मनाने के लिए गठित नववर्ष महोत्सव समिति, जोधपुर के महासचिव।
- सर्वजातिय विवाह समारोह द्वारा समाज में समरसता का भाव उत्पन्न करने वाली तथा गौसेवा हेतु समर्पित सुदर्शन सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष।
- गरीब प्रतिभावान बालकों को निःशुल्क एवं अन्य विद्यार्थियों को नाममात्र के शुल्क में 11वीं, 12वीं, IIT & Medical की सर्वोत्कृष्ट तैयारी कराने के उद्देश्य से “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना।
संस्कारवान शिक्षा द्वारा चरित्रवान युवा पीढ़ी को तैयार करने वाली अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान विद्या भारती, जोधपुर के उपाध्यक्ष।
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से बचपन से गहरा जुड़ाव। शैशवावस्था से संघ के स्वयंसेवक।
संघ शिक्षा वर्ग (द्वितीय वर्ष) शिक्षित कार्यकर्ता।
रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी संस्थान, मुंबई के नेतृत्व साधना पाठ्यक्रम को सफलता से उत्तीर्ण करने के बाद नेतृत्व साधाना शिविर का जाधपुर में सफलता पूर्वक 2012 में आयोजन किया, जिसमें प्रबोधिनी के निदेशक एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय सहस्रबुद्धे सहित कई वरिष्ट पदाधिकारियों व भाजपा के वरिष्ट प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
(निर्मल गहलोत)
अध्यक्ष, राजस्थान विकलांग समिति
उपाध्यक्ष, रेस्पेक्ट इण्डिया
निदेशक, उत्कर्ष संस्थान
महासचिव, नववर्ष महोत्सव समिति, जोधपुर
उपाध्यक्ष, प्रबंध समिति, आदर्श विद्या मंदिर, जोधपुर
उपाध्यक्ष, सुदर्शन सेवा संस्थान, जोधपुर
-----------------------------------------------------------------------------
उत्कर्ष द्वारा यू-स्टार स्कॉलरशिप प्रोग्राम
उत्कर्ष द्वारा हर वर्ष संचालित होने वाली यु-स्टार स्कॉलरशिप शिक्षा में उत्तीर्ण होने वाली विद्यार्थियो को कई स्तर के फायदे मिलते है जिसे विद्यार्थी रैंक के आधार पर फायदा पा सकते है जिसमें शामिल है-
- कोई भी छात्र जो यू-स्टार स्कालरशिप में उत्तीर्ण होता है वो उत्कर्ष की ओर से मुफ्त शिक्षा या शिक्षा में छुट पा सकता है जब तक वो उत्कर्ष से जुडा हुआ है।
- उत्तीर्ण छात्र को उत्कर्ष द्वारा यू-स्टार सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
- छात्र को उत्कर्ष ब्रांड के साथ जुडकर भविष्य उज्जवल बनाने का अवसर मिलेगा।
- छात्र यू-स्टार में भाग लेकर प्रतियोगिता का अनुभव ले सकता है।
- यू-स्टार स्कालरशिप में उत्तीर्ण होकर छात्र अपने अभिभावको द्वारा उठाई जाने वाली ट्यूशन फिस का भार कम कर सकते है।
- स्कूल कोर्स का नियमन रिविजन करने का मौका मिलता हैं।
- यू-स्टार स्कालरशिप में प्रथम आने वाले छात्रों को ट्यूशन फीस, रजिस्ट्रेशन फीस और टेक्नोलाजी फीस में 100 प्रतिशत छुट दी जाएगी।
- दुसरी रैंक पाने वाले छात्रों को ट्यूशन फीस और टेक्नोलाजी फीस में 100 प्रतिशत छुट मिलेगी व तीसरी रैंक पाने वाले छात्रो को ट्यूशन फीस में 100 प्रतिशत छुट दी जाएगी।
- चौथी व पाँचवी रैंक वाले छात्रों को ट्यूशन फीस में 90 प्रतिशत, छठी से दसवीं रैंक पाने वाले छात्रों को ट्यूशन फीस में 80 प्रतिशत, 11वीं से 20वीं रैंक पाने वालो को ट्यूशन फीस में 70 प्रतिशत, 21वीं से 30वीं रैंक वाले छात्रों को ट्यूशन फीस में 60 प्रतिशत, 31वीं से 40वी रैंक वाले छात्रों को 50 प्रतिशत, 41वीं से 50वी रैंक वाले छात्रों को 40 प्रतिशत और 51वीं से 100वीं रैक हासिल करने वाले छात्रों को 30 प्रतिशत छुट देने का प्रावधान है।
- प्रथम 6 छात्रों को 51000रु का कैश रिवार्ड, दुसरी रैंक पाने वाले पहले 6 विद्यार्थियों को 21000रु व तीसरी से पाँचवी रैंक पाने वाले प्रथम 18 छात्रों को 11000रु का कैश रिवार्ड दिया जाएगा।
उत्कर्ष से जुड़िए
ऑफलाइन सेंटर
जोधपुर
ऽ जालोरी गेट चौराहा, जोधपुर
ऽ व्यास भवन, 1st A रोड, सरदारपुरा, जोधपुर
जयपुर
महेश नगर थाने के पास, गोपालपुरा बाइपास रोड, जयपुर
हिण्डौन हाईट्स, महेश नगर थाने के पास, गोपालपुरा बाइपास रोड, जयपुर
Comments
Post a Comment