रिलायंस का जियोफ़ोन नेक्स्ट "Portable & Best"
रिलायंस की तो हमेशा से ही मार्किट को चौंकाने और कुछ शानदार लाने की आदत रही है । इस दफा रिलायंस का जियो फ़ोन नेक्स्ट अब ऑनलाइन बहुत ही काम प्राइस पर मिल रहा है और हैरानी की बात यह है कि कई ऑनलाइन रिटेलर्स इस स्मार्टफोन को और भी कम प्राइस पर बेच रहे हैं। हालांकि उसकी मार्किट प्राइस 6,499/- रूपए है । मगर उपभोक्ता के लिए खुशखबरी यह है इसे 1,999 रुपए की डाउनपेमेंट देकर ख़रीदा जा सकता है । ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर्स पर इस स्मार्टफोन की कीमत भी अलग-अलग है।जब आप गूगल पर प्राइस सर्च करेंगे तो जियो नेक्स्ट आपको इस तरह की कीमतों के साथ दिख जायेगा।
· शॉपदवर्ल्ड से इसे 5,190रुपए में खरीद सकते हैं। यानी 1,309 रुपए का सीधा फायदा।
· अमेजन इंडिया से इस फोन को 5,450रुपए में खरीद सकते हैं।
· रिलायंस डिजिटल से इसे 6,499रुपए में खरीद सकते है।
· स्नैपमिंट EMI स्टोर इसे 5,545रुपए में यह उपलब्ध है।
बॉक्स: पहला फीचर जोकि फोन का बॉक्स है, जिसके फ्रंट पर जियोफोन नेक्स्ट लिखा है। सामने देखेंगे तो फोन का मॉडल है। नीचे की ओर क्रिएटेड विद गूगल लिखा हुआ है। गूगल लिखने की वजह यह है कि इस फ़ोन को जियो और गूगल ने मिलकर तैयार किया है। फोन के दोनों साइड में जियो की ब्रांडिंग हुई है। बैक साइड में नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस और फ़िर फोन के फीचर्स का जिक्र किया गया है। क्वालकॉम और प्रगति ओएस के बारे में भी आप पढ़ सकते है।
कंपनी के ऑफिशियल स्टोर से जियोफोन नेक्स्ट को चार EMI प्लान के साथ आप खरीद पाएंगे। EMI पर भी कंपनी फ्री डेटा और फ्री कॉलिंग ऑफर करेंगी। इसका फ़ायदा यह होगा कि फ़ोन खरीदने के बाद रिचार्ज के लिए अलग से पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। monthly EMI से रिचार्ज के पैसे की cost निकाल दी जाएगी तो ये फोन और भी सस्ता हो जायेगा। अगर आपने इसे किसी अलग प्लेटफार्म या ऑनलाइन शॉपिंग के ज़रिये ख़रीदते है तो आपको रिचार्ज के लिए अलग से प्लान लेना पड़ेगा।
यह प्लान आपको 24महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन देगा। 24महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 300 रुपए देने पड़ेगे। 18महीने वाली EMI के लिए 350 रुपए देने हैं । दोनों EMI प्लान में पूरे महीने के लिए 5GB डेटा और कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलेंगे।
यह प्लान भी ग्राहक को 24महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन देगा। 24महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 450 रुपए देने पड़ेगे। 18महीने वाली EMI के लिए 500 रुपए देकर दोनों EMI प्लान में 1.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिल सकेगी।
यह प्लान ग्राहक को 24महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलता रहेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 500 रुपए देने पड़ेगे। 18 महीने वाली EMI के लिए 550रुपए देकर आप दोनों EMI प्लान में 2GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग ले सकेंगे।
यह प्लान में ग्राहक को 24 महीने और 18महीने की EMI का ऑप्शन मिल सकेगा । ग्राहक 24 महीने वाले EMI के लिए 550 रुपए देंगे तो 18 महीने वाली EMI के लिए 600 रुपए देने पड़ेगे। दोनों EMI प्लान में 2.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग आपको दी जाएगी।
यह एक बेस्ट ऑफर है और बेस्ट ऑफर को लपकने में कोई बुराई नहीं है। इसलिए फ़िर देर किस बात। अगर आप नया फ़ोन खरीदना चाहते है तो इससे बेहतर ऑप्शन नहीं मिलेगा ।
Comments
Post a Comment