अब जोमैटो बना जोमैटो बना जोमैटो इंस्टा
सबसे कम समय में ज्यादा तरक्की करने वाली ऑनलाइन सर्विस कंपनी जोमैटो अब अपना नया रूप लोगों के सामने लेकर आ रही है । अब केवल दस मिनट में आपके द्वारा आर्डर किया गया खाना पहुँच जायेगा । जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल का कहना है कि 30 मिनट की सर्विस से बेहतर विकल्प लाने के लिए उन्होंने 10 मिनट में सर्विस देने का फैसला किया है । इसके लिए उन्होंने जोमैटो इंस्टा की शुरुवात की है । उन्होंने यह भी बताया कि अगर वह कोई बदलाव नहीं लाएंगे तो कोई दूसरी कंपनी ऐसा कर देगी । मार्किट में आजकल कम्पटीशन बहुत है और यह हमारी गति को और भी आगे बढ़ाने के लिए ज़रूरी है कि हम कुछ रचनात्मक और नया स्वरूप आपके सामने लेकर आए ।
कैसे पहुँचेगा आप तक खाना ------
जोमैटो द्वारा खाना पहुँचाने का नेटवर्क भी कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया । जिसे लोगों को पता चल सके कि अब आने वाले दिनों में किस तरह यह नई सर्विस काम करेगी। जिन इलाको में खाने के आर्डर की ज़्यादा डिमांड है । वहाँ सबसे ज्यादा फ़ूड स्टेशन बनाए जायेगे । इसके लिए आधुनिक तकनीकी का सहारा लेकर कंपनी और भी ज़्यादा बेहतर सर्विस को अपडेट कर पायेगी । जितना ज्यादा हो सकेगा कंपनी अपने कंस्यूमर को फ़ास्ट एंड हेल्दी सर्विस प्रदान करेगी । जब यह सूचना जोमैटो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की । तब लोगों ने कई सवाल उठाए । कंपनी ने लोगों को आश्वासन दिया कि सभी सर्विस बॉय को ट्रेनिंग दी जाएगी और इन्शुरेंस सुविधा भी दी जाएगी ।
नया मेन्यू बनाया जायेगा----
कंपनी ने 10 मिनट के हिसाब से नया मेन्यू तैयार किया है । दस मिनट का चैलेंज चुनिंदा खानों के लिए रखा जायेगा । मेन्यू इस प्रकार है ---
ब्रेड आमलेट,
पोहा,
कॉफी,
चाय,
बिरयानी,
मोमोज,
मैगी
जैसे फूड शामिल होने की सम्भावना है । दस फ़ूड स्टेशन तैयार किये जायेगे । जिससे सर्विस देना और भी आसान हो जायेगा।
क्या है जोमैटो की रणनीति----
कंपनी के फाउंडर दीपेंदर ने अपनी रणनीति से सबको अवगत कराया है । वह हमेशा से ही अच्छी सर्विस देने के लिए तत्पर है। कंपनी अपने सर्विस बॉयज को सड़क सुरक्षा से सम्बंधित सारे नियम सिखाती है । किस तरह ट्रैफिक का ध्यान रखते हुए वह अपने कंस्यूमर तक सर्विस पहुंचाते है । उनकी ज़िन्दगी को सुरक्षित रखने के लिए हम उन्हें जीवन बीमा देते हैं और दुर्घटना से बचने के बारे में भी बताते हैं । हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम बेहतर तरीके से अपनी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का भी ध्यान रखें ।
अब जल्द ही जोमैटो के आगे जोमैटो इंस्टा लिखा आएगा। यह सर्विस अगले महीने से शुरू हो जायेगी। अब लोगों को ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। वह कम समय में अपना मनपसंद खाना खा सकते हैं।
Comments
Post a Comment