वॉट्सऐप का नया फ़ीचर मचाएगा "धूम"
वॉट्सऐप का नया फ़ीचर मचाएगा धूम
हमेशा से ही वॉट्सऐप ख़ुद को और बेहतर बनाने का प्रयास करता रहता है। इस बार भी उसने कुछ इनोवेटिव करने के बारे में सोच लिया है। पहले वॉट्सऐप पर बड़ी फाइल भेजने में कठिनाई होती थीं। मगर अब एक बार फ़िर वॉट्सऐप ने अपनी सीमाओं को लांघकर नया करने की कोशिश की है। वॉट्सऐप का नया फीचर हमें इतनी सुविधा देगा कि हम आसानी से 2GB की फाइल को किसी के पास भेज सकते हैं।
बीटा वर्जन में यह फीचर सबको आकर्षित कर रहा है । यूजर जब ज्यादा लिमिट वाली फाइल भेजेगा तो उसे सचमुच बहुत बढ़िया लगेगा। अभी पिछले दिनों मैसेज रिएक्शन फीचर में मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के लिए कई नए फीचर जोड़े दिए गए हैं।
नया चैलेंज "जीमेल" और "टेलीग्राम" के लिए
वॉट्सऐप का नया फीचर एंड्रॉयड के साथ iOS यूजर के लिए भी रोल आउट होगा । iOS यूजर के लिए अभी तक वॉट्सऐप पर एक बार में फाइल भेजने की लिमिट 100MB ही है। जैसे ही लिमिट बढ़ेगी यूजर प्रसिद्ध जीमेल सर्विस या टेलीग्राम जैसे ऐप्स से फाइल ट्रांसफर करने के बारे में कम सोचेंगे और वॉट्सऐप का प्रयोग बढ़ता जायेगा। यही फीचर वॉट्सऐप को डिजिटली और विकसित करेगा।
जीमेल भेजता है सिर्फ़ 25MB फाइल
जीमेल भी यूज़र के बीच कम प्रचलित नहीं है। बल्कि यह ग्लोबली हर किसी के लिए विख्यात है। मगर जीमेल पर अभी एक बार में ही फाइल भेजने की लिमिट 25MB होती है । वहीं, दूसरी पॉपुलर एप्प ट्विटर पर 1GB तक की फाइल शेयर करते है। ट्विटर भी डिजिटली एक सशक्त प्लेटफार्म है। मोबाइल फ़ोन्स इतनी प्रगति कर रहे कि अब कई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी हाई रिज्योलूशन वाले कैमरे बना रहे हैं, जिस कारण से फोटो और वीडियो की साइज बड़ी होती जाती है। इन्हीं ज़रूरी बातों को ध्यान में रखते हुए वॉट्सऐप ने फाइल भेजने की लिमिट बढ़ा दी और फ़िर आने वाले समय में यूजर फोटो और वीडियो को इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के जरिए शेयर कर अपना काम आसानी से कर सकेंगे।
जीमेल में फाइल भेजने की लिमिट 25MB
जीमेल पर एक बार में फाइल भेजने की लिमिट 25MB है। वहीं, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 1GB तक की फाइल शेयर की जा सकती है। इन दिनों कई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी हाई रिज्योलूशन वाले कैमरे बना रहे हैं, जिसकी वजह से फोटो और वीडियो की साइज बड़ी हो जाती है। वॉट्सऐप पर फाइल भेजने की लिमिट बढ़ने के बाद यूजर फोटो और वीडियो को इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के जरिए शेयर कर सकेगे।
इस फीचर के रोल आउट होने के बाद वॉट्सऐप का यूजर बेस और भी बढ़ेगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी कब तक इस फीचर को रोल आउट करने वाली है।
Comments
Post a Comment