Elon Musk का दावा Twitter खरीदने पर यूजर्स को बिना रोकटोक के ट्विट करने की मिलेगी पूरी छूट
एलन मस्क का दावा ट्विटर खरीदने पर यूजर्स को बिना रोकटोक के ट्विट करने की मिलेगी पूरी छूट
एलन मस्क ने एक इवेंट में भाग लेने के दौरान यह कहा है कि वे ट्विटर को खरीदेंगे और उसमे बदलाव भी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अभी ट्विटर को खरीदना है या नहीं इसके बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी। अगर ट्विटर उनके इस ऑफर्स को स्वीकार नहीं करता है तो उनके पास इसे खरीदने का दूसरा रास्ता भी है। एलन मस्क कुछ योजनाओं के साथ ट्विटर को खरीदना चाहते है। उनका कहना है कि ट्विटर के ऐल्गोरिद्म को ओपन-सोर्स कर दिया जाना चाहिए। इससे यह फायदा होगा कि लोगों के ट्वीट पर किसी भी तरह का बदलाव किया जा सकेगा और वो ज़रूरी चीजें भी दिख जाएंगी और फ़िर सभी लोग उसमें हुए बदलाव को देख पाने में सक्षम होंगे। मस्क का कहना है कि 43 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदना है भी या नहीं इस विषय पर भी फ़िलहाल विचार किया जा रहा है ।
उन्होंने यह बात तब कहीं जब लोग उनके इस बयान कि 43 अरब डॉलर (करीब 3.2 लाख करोड़ रुपए) में ट्विटर इंक को खरीदा जायेगा के बारे में बात कर रहे थें। पहले मस्क ने ट्विटर के लिए 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से कैश पेमेंट करने की बात कहकर लोगों को चौंका दिया था। यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ फाइलिंग करने के बाद मस्क ने इस ऑफर के बारे में पूरी दुनिया को अवगत कराया है।
Comments
Post a Comment