भारत में iPhone 13 का प्रोडक्शन शुरू हुआ

 भारत में आईफोन 13 का प्रोडक्शन शुरू हुआ



 ऐसा नहीं है कि भारत में पहले आईफोन नहीं बनते थें। अब फिर वहीं नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए एपल ने भारत में आईफोन 13 का प्रोडक्शन शुरू करने में देर नहीं की है। अब चेन्नई में आईफोन की मैनुफैक्चरिंग  श्रीपेरंबुदूर में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) के प्लांट में होनी शुरू हो गई है। एपल इंडिया के मुख्य प्रवक्ता ने एक्सक्लूसिव ईमेल स्टेटमेंट में ET को बताया है कि, "हम खूबसूरत डिजाइन, बेहतरीन फोटो और वीडिया लेने वाले एडवांस कैमरा सिस्टम और शानदार A15 बायोनिक चिप के साथ वाले आईफोन 13 को बनाने के लिए रोमांच से भरपूर हैं।"

फॉक्सकॉन और विस्ट्रॉन के माध्यम से बनाएगी आईफोन 13 

दो कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर फॉक्सकॉन और विस्ट्रॉन के जरिए कंपनी अब अपने लोकल लेवल पर अपने सभी टॉप सेलिंग मॉडल बनाने का काम करती है। पेगाट्रोन (Pegatron) इस महीने प्रोडक्शन शुरू कर सकते है, इसमें आईफोन 12 के साथ शुरुआत होने की पूरी उम्मीद है।

हमेशा से ही फॉक्सकॉन एपल के लिए आईफोन बनाती आई है। वैसे अगर देखा जाए तो जनवरी माह में चेन्नई प्लांट में आईफोन 13 का प्रोडक्शन जनवरी से शुरू करने का विचार था, पर जो फूड प्वाइजनिंग को लेकर सभी महिला कर्मचारियों ने विरोध किया था, उसी के चलते दिसंबर में विरोध हुआ और एपल को दिसंबर तक  प्रोडक्शन रोकना पड़ा।

प्रो मॉडल बनने से रुके

इसमें कोई संदेह नहीं है कि फॉक्सकॉन दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कॉन्ट्रैक्टर कंपनी है जो एपल को इसके प्रोडक्ट सप्लाय करती है। गत वर्षों में कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EVs) और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में अपना दायरा बढ़ाते हुए नया मुकाम हासिल किया है।

2017 से भारत एपल के फोन बना रहा है

2017 में एपल ने आईफोन SE के साथ भारत में आईफोन की मैनुफैक्चरिंग शुरू की थी और अब इस समय में वह आईफोन 11, आईफोन 12 और अब आईफोन का स्थानीय स्तर पर प्रोडक्शन करता  नज़र आता है। हालांकि आईफोन प्रो मॉडल में से कोई भी अभी भारत में नहीं बन रहा हैं। सुनने में आ रहा है कि क्यूपर्टिनो बेस्ड ने इस प्रकार लॉन्च- 24 सितंबर, 2021- और लेटेस्टआईफोन मॉडल के प्रमुख स्थानीय उत्पादन की समय सीमा को आठ महीने पहले से घटाकर छह से सात महीने तक सीमित करके रख दिया है।

कब भारत बना एपल का हमसफर

यह आईफोन 13 आधुनिक 5जी अनुभव, ए15 बायोनिक चिप, लंबी बैटरी उम्र और बेहतरीन डिजाइन के साथ अपने कंज्यूमर तक पहुंचता है। भारत और एपल का साथ 20 साल से है। 20 सितंबर से एपल ने भारत में अपना ऑनलाइन स्टोर शुरू किया और अब भारत में सकारात्मक रुख को देखते हुए  कंपनी ने देश में कारोबार विस्तार के लिए पूर्ण रूप से काम करना शुरू कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

Blue Dart Special Shipper Edl Delvery Explained.

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की मेरिट लिस्ट जारी {CM ANUPRATI COCHING YOJNA CUT-OFF RELEASE} यहां देखें👉🏻

Garlic Health benefits in Hindi / जाने लहसुन के फायदे