RBI एटीएम पर कार्डलेस विड्रॉल करने की देगा सुविधा, अभी तक कुछ ही बैंकों के पास थी ये सुविधा

RBI  एटीएम पर कार्डलेस विड्रॉल करने की देगा सुविधा,

अभी तक कुछ ही बैंकों के पास थी ये सुविधा




 देश  के लोगों  को अब आरबीआई  की ओर से सभी एटीएम पर कार्डलेस विड्रॉल की सुविधा मिल सकती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) इस  सुविधा को ग्राहकों  तक पहुंचाने का  काम कर रहा है। अब सभी बैंकों और सभी एटीएम नेटवर्क में कार्ड-लेस कैश विड्रॉल की सुविधा के लिए कस्टमर ऑथोराइजेशन यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के माध्यम  से किया जायेगा,  लेकिन ऐसे ट्रांजैक्शन का सेटलमेंट एटीएम नेटवर्क के माध्यम से करने होगा।

 

धोखाधड़ी रोकने  की पहल

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि, अभी वर्तमान में बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से पैसा निकालने की सुविधा कुछ ही बैंकों के पास मौजूद  है। लेकिन  हमारी कोशिश  यह  है  कि अब यूपीआई का उपयोग करते हुए सभी बैंकों और एटीएम नेटवर्क पर कार्ड-रहित नकद निकासी की सुविधा उपलब्ध करा दी जाए। इससे यह  फायदा  होगा कि यूजर्स की आसानी बढ़ेगी और  कार्ड स्किमिंग, कार्ड क्लोनिंग जैसी धोखाधड़ी भी रोकी जा सकेगी।

 

पहले  कुछ ही बैंक देते थे  कार्ड-लेस विड्रॉल की सुविधा

हाल फ़िलहाल  कार्ड-लेस विड्रॉल की सुविधा कुछ ही बैंक के पास मौजूद होती है। इस लिस्ट में एसबीआई, आईसीआईसीआई, एक्सिस और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बैंक शामिल है। अभी तो कार्डलेस विड्रॉल के लिए मोबाइल बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल करते है। अब इस सुविधा में 10,000 से 20,000 की ट्रांजैक्शन लिमिट मिलती  है। कुछ बैंक तो वर्तमान में अपने ग्राहकों से इस सुविधा को देने के  लिए एडिशनल ट्रांजैक्शन फीस भी वसूलते है ।

 

 ज्यादा बैंक को मिलेगी कार्डलेस विड्रॉल की सुविधा

जबसे RBI ने घोषणा की है, तबसे अपने कार्डधारकों को सेवा प्रदान करने के लिए और बैंकों की इस सुविधा से जुड़ने की पूरी उम्मीद है। तथा यह भी माना जा रहा  है कि रेगुलेटर जल्द ही NPCI, एटीएम नेटवर्क और बैंकों को सर्विस के ऑपरेशन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर सकता है। जिससे सभी बैंको को फायदा मिलेगा ।

  

Comments

Popular posts from this blog

Blue Dart Special Shipper Edl Delvery Explained.

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की मेरिट लिस्ट जारी {CM ANUPRATI COCHING YOJNA CUT-OFF RELEASE} यहां देखें👉🏻

Garlic Health benefits in Hindi / जाने लहसुन के फायदे