सेहत के लिए वरदान कैमोमाइल चाय | sehat ke liye vardan hain chamomile chai
सेहत के लिए वरदान कैमोमाइल चाय
कैमोमाइल नामक फूलों की मदद से कैमोमाइल चाय को बनाते हैं। यह पीला और सफेद रंग का एक खूबसूरत फूल होता है। कैमोमाइल चाय के टी बैग बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी सरल ढंग से ग्रीन टी की तरह उपयोग कर सकता है। कैमोमाइल चाय में अनेक गुण है---
एंटीइंफ्लेमेटरी,एंटीऑक्सीडेंट,
हीलिंग गुण
फ्लेवोनोइड
क्या है कैमोमाइल चाय के फ़ायदे ---
बेहतर नींद के साथ साथ एंग्जायटी में राहत
कैमोमाइल चाय में एपिजेनिन (apigenin) नामक फ्लेवोनोइड में नींद बढ़ाने वाले सेडेटिव प्रभाव मिलते हैं, जिससे आप बेहतर नींद ले सकते हैं।
कैमोमाइल चाय में दिमाग को शांत करने वाले एंटीकन्वल्सेंट (anticonvulsant) गुण हैं। 20 लोगों पर किए गए एक शोध में देखा गया कि कैमोमाइल चाय का सेवन करके लोग डेढ़ घंटे की गहरी नींद लेने में सफल रहे हैं ।
कैमोमाइल टी में एंटीएंग्जायटी गुण होते हैं, जो चिंता से राहत देते हैं।
यह हल्के से लेकर मध्यम जनरलाइज्ड एंग्जायटी डिसऑर्डर (Generalized Anxiety Disorder) को नियंत्रित करने में मदद करते हैं
कैमोमाइल चाय महिलाओं में प्रसव के बाद अवसाद या नींद न आने की समस्या को भी कम करता है
2. पेट औरडायरिया की समस्याओं से छुटकारा
गैस, कॉलिक व अपच आदि पेट की समस्याएँ बच्चे और बड़ों दोनों को परेशां करती है। कैमोमाइल चाय इससेराहत प्रदान करती है। जैसे ---
पेट की उस मांसपेशियों को रिलैक्स करती है, जो खाने को आंत तक लेकर जाती है।
गैस से राहत दिलाने और पेट को आराम पहुंचाने में मदद।
अल्सर का खतरा कम ।
3. मधुमेह और ग्लाइसेमिक पर नियंत्रण
कैमोमाइल टी शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित कते हुए मधुमेह से बचाती है।
यह शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित कर लिवर में ग्लाइकोजन के प्रभाव और लाल रक्त कोशिकाओं में सॉर्बिटॉल नामक शुगर कंपाउंड को नहीं बढ़ने देती ।शरीर में इंसुलिन का स्तर बनाए रखती है, ताकि ब्लड शुगर नियंत्रित रहे ।
शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने से अग्न्याशय (pancreas) की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाली हानि से बचा लेती है।
शरीर में खराब कॉलेस्ट्रोल (LDL) को कम करने और इंसुलिन का प्रभाव बढ़ता है।
यह चाय ग्लाइसेमिक नियंत्रण करती है ।
4. एंटीइंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर
क्रोनिक इन्फ्लेमेशन (Chronic inflammation) जिसे शरीर के अंदर हुई सूजन है जो टिश्यू या सेल्स को नुकसान पहुंचाते हुए कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बनती है। कैमोमाइल चाय इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड एंटीइंफ्लेमेटरी एजेंट की तरह काम करते हुए शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के प्रभाव को कम करती है और इन्फ्लेमेशन से आराम दिलाने में मदद करती है ।
5. हड्डियों को मजबूत बनाए
ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या बढ़ती उम्र के साथ होने वाली बीमारी है, जिसमें हड्डियां पोषित न रहते हुए कमजोर हो जाती है। हड्डियों को कमजोर होने से रोकने के लिए सेलेक्टिव एस्ट्रोजन रिसेप्टर मोड्यूलेटर (selective estrogen receptor modulators) का उपयोग होता है। कैमोमाइल टी एंटी-एस्ट्रोजेनिक प्रभाव पैदा करती है। जिससे हड्डियों मजबूत बनती हैं।
6. कैंसर से बचाव
कैमोमाइल चाय में एंटी-कैंसर गुण हैं, जो कैंसर फैलाने वाली कोशिकाओं को पनपने से रोक सकते हैं। इसमें फेनोल्स और फ्लेवोनोइड भी होते हैं, जो कैंसर का खतरा कम करने में मदद कर सकते हैं । डॉक्टर की सलाह पर कैमोमाइल चाय का सेवन कर सकते है। कैमोमाइल चाय कैंसर के लक्षण को कम करने में भी मदद करती है।
7. दिल रहेगा स्वस्थ
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए कोलेस्ट्रोल और ब्लड शुगर के स्तर को कम करने की सलाह दी जाती है। कैलोमाइल चाय खून में शुगर के स्तर को और खराब कोलेस्ट्रोल (LDL) को कम करने में मदद करती है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है।
8. मासिक धर्म में होने वाले दर्द में राहत
कैमोमाइल चाय मासिक धर्म में होने वाले दर्द को कम करती है। कैमोमाइल टी में एंटीस्पाडेमिक अर्थात दर्द को कम करने वाला प्रभाव होता है। यह प्रभाव मासिक धर्म में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम कर सकता है
9. कम करे कोल्ड का प्रभाव
कैमोमाइल टी का सेवन वायरल इंफेक्शन के कारण होने वाली सर्दी के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है। कैमोमाइल चाय का सेवन सर्दी से जुड़े संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
10. त्वचा को चमकदार बनाए कैमोमाइल टी
कैमोमाइल टी त्वचा को कई प्रकार की इरिटेशन जैसे स्किन रैशेज, सनबर्न और बैक्टीरियल संक्रमण से छुटकारा दिलाती है। एंटीइन्फ्लेमेटरी की वजह से यह त्वचा पर किसी वजह से हुई सूजन को कम करती है। कैमोमाइल के गुण स्किन कैंसर से भी बचाव कर सकते है । कैमोमाइल टी त्वचा में कसाव लाती है और त्वचा के बंद पोर्स को खोलते हुए स्किन को चमकदार बनाती है ।
कुल मिलाकर यह एक उपयोगी औषधि की तरह काम करती हैं।
Comments
Post a Comment